महामहिम राष्ट्रपति ने मियाना रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 से किया सम्मानित

0
Spread the love

पश्चिम मध्य रेलवे के मियाना रेलवे स्टेशन को ऊर्जा संरक्षण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (NECA) 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रविवार 14 दिसंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया, जिसे पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ऊर्जा मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा प्रदान किया जाता है, जो देश में ऊर्जा संरक्षण, नवीन तकनीकों, ऊर्जा प्रबंधन तथा सतत विकास के सर्वोत्तम प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देता है। यह पुरस्कार कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया, ऊर्जा बचत के सत्यापन और तकनीकी दस्तावेज़ों की गहन जांच के बाद ही प्रदान किया जाता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और महत्व और बढ़ जाता है।   भोपाल मंडल के मियाना स्टेशन को यह उपलब्धि LED आधारित ऊर्जा–दक्ष प्रकाश व्यवस्था, BLDC पंखों की स्थापना, तथा 30–70% स्मार्ट लाइटिंग सर्किट संचालन प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई है, जिनसे 10,000 यूनिट से अधिक वार्षिक बिजली बचत संभव हुई।      पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्रीमती बंदोपाध्याय ने बधाई देते हुए कहा कि आज के गौरवपूर्ण दिन पश्चिम मध्य रेलवे ऐतिहासिक उपलब्धियों में शामिल हुआ है।  उन्होंने डब्ल्यूसीआर के मियाना स्टेशन को ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) का राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए 2025) प्राप्त होने पर मुख्यालय के प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मंडल रेल प्रबंधक भोपाल और मण्डल एवं मुख्यालय के सभी अधिकारियों कि सराहना की।     यह उपलब्धि भोपाल मंडल के विद्युत (सामान्य) विभाग के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) श्री संजय मानोरिया के तकनीकी मार्गदर्शन और सतत निगरानी के परिणामस्वरूप संभव हो सकी। उनके नेतृत्व में विद्युत (सामान्य) विभाग की संपूर्ण टीम ने सभी ऊर्जा संरक्षण परियोजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया। विभाग ने नियमित ऊर्जा ऑडिट, बिजली खपत का वैज्ञानिक लोड विश्लेषण, स्टेशन–वार ऊर्जा प्रोफाइलिंग, स्टाफ में ऊर्जा जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण एवं अभियान, तथा ऊर्जा–सक्षम तकनीकों के चरणबद्ध क्रियान्वयन जैसे अनेक महत्वपूर्ण प्रयास किए। साथ ही मंडल रेल प्रबंधक, श्री पंकज त्यागी के दूरदर्शी नेतृत्व, नीतिगत समर्थन तथा नवोन्मेषी उपायों को प्रोत्साहन ने मंडल की ऊर्जा दक्षता सुधार योजनाओं को अभूतपूर्व गति प्रदान की, जिसके संयुक्त प्रयासों से मियाना स्टेशन को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *