बढ़ने लगी चोरी की वारदात, देवरी में एक ही दिन 2 सबमर्सिबल पंप पार,2025 शुरुआत में हुई बड़ी चोरियों का भी नहीं हुआ कोई खुलासा
Oplus_16908288
नौरोजाबाद/देवरी मजरा:-
पुलिस के प्रति चोरों में खौफ लगभग खत्म सा हो गया है क्योंकि पिछले कुछ समय से चोरी की वारदातों का खुलासा करने में नौरोजाबाद पुलिस के हाथ जरा तंग नजर आए हैं। पिछले वर्ष हुए कई लाखों की चोरी में भी पुलिस फ्लॉप साबित हुई। अब फिर से चोरों ने हाथ आजमाइश तेज कर दी है जहां एक ही दिन में 2 सबमर्सिबल पंप चोर उड़ा के रफूचक्कर हो गए।
जी हां मामला नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम पंचायत देवरी से सामने आ रहा है जहां फरियादी रामकिशोर साहू पिता स्व. कतौरा साहू एवं चिम्मन साहू पिता स्व. बद्दू साहू ने
नौरोजाबाद थाने पहुंचकर इस आशय से लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 2 नवंबर को सुबह 6 बजे जब वह अपने मेन रोड स्थित खेत पहुंचकर देखे तो खेत में मोटर रूम का ताला टूटा हुआ था और करीब 30 हजार कीमत का सबमर्सिबल मोटर पंप, पावर केबल सहित गायब थी। इस चोरी में 2 किसानों के खेत से एक साथ 2 सबमर्सिबल पंप यानि करीब 60-70 हजार की चोरी आधी रात के समय हो गई। जिसकी शिकायत फरियादियों ने 2 नवंबर को दी थी पर अभी तक पुलिस के द्वारा कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किए गए हैं। इससे पहले करीब 3 महीने पहले भी महुरा रोड में अर्जुन मेहता के मेन रोड स्थित खेत से चोर 3 फेस वायर काट ले गए थे जिसकी शिकायत फरियादी ने 08/09/2025 को लिखित रूप में दी थी पर चोरों का कोई सुराख नहीं मिल सका। ये तो ताजे मामले है पर अगर कुछ महीने पहले का रिकॉर्ड देखा जाए तो देवरी से 2 ट्रैक्टर कल्टीवेटर, पिनौरा में नारेंद्र बर्मन के घर में रखे सोने चांदी के जेवर , नगद सहित पहनने के कपड़े भी चोर चोरी कर ले गए थे। साथ ही देवरी में पूर्व सचिव के घर भी चोरों ने धावा बोलकर उनकी कुल जमा पूंजी चोर चुरा ले गए थे। पर आज दिनांक तक किसी भी केश में कोई चोर पकड़ में नहीं आए अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
देखना होगा इस बार की चोरी की शुरुआत के साथ पुलिस प्रशासन क्या शख्त रवैया इख्तियार करती है? या पहले की तरह खाली शिकायत की कॉपी लेकर कार्यवाही पर पूर्णविराम लगा दिया जाएगा।
