जनेकृविवि के डॉ. एम. के. अवस्थी 41 वर्षों की सेवापूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर स्थित कृषिअभियांत्रिकी महाविद्यालय के मृदा एवं जल अभियांत्रिकी विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अवस्थी 41 वर्षों की सेवापूर्ण कर शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। आपने अपनी विश्वविद्यालयीन सेवा का शुभारंभ सन् 1984 में पवारखेड़ा से किया। आपने 8 पीएचडी एवं 17 एम. टेक. शोध छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया है। आपने कई राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं में कुशल अनुसंधानकर्ता के रूप में कार्य किया। आपके द्वारा 100 से अधिक शोध पत्र, 20 तकनीकी बुलेटिन, 10 पुस्तकें एवं 5 मोबाइल एप का कुशल सृजन किया गया। आप विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल एवं प्रशासकीय परिषद के सम्मानित सदस्य भी रहे हैं। आपने जल संरक्षण और संवर्धन करते हुये जल बजट बनाकर उसके सफल नियोजन की रणनीति के तहत जल ग्रहण प्रबंधन व सिंचाई जल ग्रहण प्रबंधन में एकतरफा कार्य किया है।आपकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. टी. आर. शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, डॉ. आर. एन. श्रीवास्तव सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिक और अधिकारी, कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
