करकेली स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही उजागर, घर बैठे अटेंडेंस लगाकर देर से अस्पताल पहुंच रहे टेक्नीशियन
दिनांक 14 अक्टूबर:-
मामला करकेली स्वास्थ्य केंद्र से सामने आ रहा है जहां सीनियर लैब टेक्नीशियन के काम में घोर लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। करकेली में पदस्थ लैब टेक्नीशियन निशार खान जो नौरोजाबाद 5 नंबर में रहते है और अपनी निजी लैब के काम में इतना व्यस्त रहते है जिससे उन्हें करकेली पहुंचने में रोज देर हो जा रही है। पूर्व में भी काम को लेकर लापरवाही बरतने पर करकेली से नौरोजाबाद और नौरोजाबाद से करकेली में ट्रांसफर हो चुका है।
कार्यक्षेत्र करकेली पर ऑनलाइन अटेंडेंस नौरोजाबाद में
जानकारी अनुसार निशार खान की ड्यूटी करकेली स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर है पर ये कभी भी समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते । 9 बजे पहुंचना चाहिए अस्पताल पर 11 बजे भी नहीं पहुंचते साहब।
इसके लिए भी इन्होंने एक जबरदस्त तोड़ निकाल रखा है। सुबह 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौरोजाबाद से इनकी ऑनलाइन अटेंडेंस लग जाती है। इसके बाद आराम से निजी लैब में सुबह 10.00 बजे तक इनसे मिला जा सकता है। जाहिर सी बात है सीनियरिटी का फायदा उठाते हुए 11.00 बजे अस्पताल पहुंचना सरकारी व्यवस्था का मजाक नहीं तो क्या है?
वीडियो वायरल होने पर पत्रकार को मिल रही FIR की धमकी
रोजाना की तरह अपनी लैब से काम करके निकलते समय जब इनकी वीडियो 9.32 में वायरल हुई तब जाकर मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। पर साहब तो सरकारी आदमी हैं इनका कोई क्या हो बिगाड़ लेगा। उल्टा पत्रकार पर टेक्नीशियन को प्रताड़ित करने के आरोप लगाने के साथ ही झूठी FIR की भी धमकियां दी जा रही है। सरकारी कर्मचारी खुलेआम नियमों को ताक में रखकर घर के कामकाजों में ड्यूटी हावर बिताए पर कोई सवाल करे तो गलती पत्रकार की।
इस विषय में एक गूगल लोकेशन वीडियो वायरल हो रही है जिसके आधार पर टेक्नीशियन ड्यूटी के टाइम अपने निजी कामों को करके निकलते दिखाई दे रहे हैं। जिस पर लोकेशन और समय साफ साफ देखा जा सकता है। करकेली अस्पताल में लगे कैमरों की भी जांच करके असलियत की पुष्टि की जा सकती है।
