28 सितंबर को सदर में होगा शस्त्र पूजन एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम
जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न
शारदेय नवरात्र के षष्ठी तिथि अर्थात 28 सितंबर 2025, रविवार को रामलीला मैदान सदर में होगा शस्त्र पूजन कार्यक्रम एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम तथा 2100 शस्त्रों के पूजन का संकल्प तथा जबलपुर जिले में 21000 शस्त्र हिन्दू समाज द्वारा पूजित किया जाएंगे
विगत दिनों जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल जबलपुर जिले की बैठक सदर रामलीला मैदान में संपन्न हुई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे ।संगठन इसके अलावा आगामी कार्यक्रम विशाल शस्त्र पूजन करने पर ध्यान केंद्रित करेगा और संपूर्ण दुर्गा उत्सव समितियों से अपने अपने पंडाल में शस्त्र पूजन करने आग्रह किया जाएगा आए दिन विधर्मी और जेहादियों द्वारा हिन्दू समाज की शोभायात्राओं पर आक्रमण करना पत्थरबाजी करने का एकमात्र जवाब सशक्त रूप से देना होगा तो इसके लिए सशस्त्र हिन्दू सुरक्षित हिन्दू वाला नारा ही श्रेष्ठ है।
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, वीरेंद्र साहू,सुमित यादव,शुभांशु त्रिपाठी,उदय पांडे, ब्रह्मानंद दुबे, सुनील शर्मा, जयराज पिल्ले, रविन्दर पाल चढ्ढा, मृगांक शुक्ला,संदीप यादव, श्रीमती राधा तिवारी,छाया कुरील, विकास सराठे, जितेंद्र तिवारी बंटी महाराज,नरेश मिश्रा, शैलेश वर्मा, दीपक सिंह राजपूत,प्रकाश ठाकुर,एड अनिल दुबे,महेंद्र शर्मा,सुरेश राजपूत,सुशील बरकड़े,अशोक यादव,सोनू यादव,शुभ ओम तिवारी, अभिषेक रजक, सौरभ मरावी, आशीष अहिरवार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
