महाराणा क्षत्रिय रक्तदान समिति ने आदिवासी प्रसूति महिला को किया रक्तदान,
महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति के जीवनदाई प्रयास लगातार खून की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। ऐसा ही एक मामला 17 अगस्त को देखने मिला है, जहां महाराणा क्षत्रिय रक्तदान समिति उमरिया के रक्तवीर रमेश सिंह राजपूत द्वारा समिति उपाध्यक्ष उमेश सिंह राजपूत कि उपस्थिति में एक आदिवासी महिला
दुर्गा देवी कोल
ग्राम मदनपुर जिला कटनी को प्रसव (डिलिवरी) के दौरान निशुल्क रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद की और महाराणा क्षत्रिय महा सभा रक्तदान समिति का नाम रोशन किया है। उसी क्रम में दिनांक 03 अगस्त 2025 को महाराणा क्षत्रिय महासभा रक्तदान समिति उमरिया जिले के ग्राम पठारी के युवा साथी रमेश सिंह राजपूत जिला चिकित्सालय पहुंचकर जरूरत मंद को निशुल्क रक्तदान किया था।
इस रक्तदान समिति के अध्यक्ष फ़ौजी रमेश सिंह राजपूत हैं। जो बॉर्डर पर दुश्मनों से लोहा लेते हैं और समाज के अंदर उनकी समस्त टीम खून की कमी से जूझते मरीजों का सहारा बनी हुई है। इनकी संवेदनशीलता अब तक कई परिवारों को नया जीवन दे चुकी है और नित नए जीवन बचाने के कार्य में जुटी इनकी टीम धन्यवाद के पात्र है।
