महानगर की सबसे अनोखी कांवड़ यात्रा जिसमें कांवड़ में जल और पौधा दोनों
यह यात्रा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जबलपुर विभाग द्वारा 35 किलोमीटर की निकाली गईं
महानगर की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा जिसमें हजारों श्रद्धालु संकल्प लेकर कांवड़ में जल और पौधा लेकर 35 किलोमीटर की पदयात्रा तय करके और भोले नाथ कैलाश धाम को नर्मदा जल अर्पित कर पौधा लगाते है।
कांवड़ यात्रा के समापन पश्चात दूसरे दिन यात्रा संयोजक से भेंट कर प्लास्टिक घटाए का भी आग्रह किया गया क्योंकि देखने में आया कि जगह जगह भंडारे में प्लास्टिक का उपयोग ज्यादा हो रहा था। यात्रा संयोजक – शिव यादव जी से बातचीत पश्चात कैलाश धाम में पौधे भी रोपे गए।
यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभाग संयोजक – धर्मेन्द्र यादव, मनोज कुशवाहा , आयुध भाग के कार्यकर्ता अरविंद श्रीवास्तव , रोशनी किन्नर , भारत मेहरोलिया , रेखा पटेल , सुलोचना शर्मा , आरती पटेल , भूपेन्द्र सिंह ,सुरेंद्र साहू ,सोनू प्रजापति , काजल प्रजापति मातृशक्ति सहित साथ ही आमजन उपस्थित रहे।
