बनारस रेल इंजन कारखाना ने रचा नया इतिहास: 2500वें विद्युत रेल इंजन का किया भव्य लोकार्पण
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने आज तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार की नई ऊंचाइयों को छूते हुए 2500वें विद्युत रेल इंजन को राष्ट्र को समर्पित किया। इस ऐतिहासिक लोकोमोटिव का लोकार्पण महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह द्वारा बरेका परिसर में हर्षोल्लास के साथ किया गया।2017 में दो विद्युत इंजन के निर्माण से शुरू हुई यह यात्रा मात्र 8 वर्षों में 2500वें विद्युत लोकोमोटिव तक पहुँची है। 7498 डीज़ल इंजन2500 विद्युत इंजन641 गैर-रेलवे ग्राहकों हेतु डीज़ल इंजन174 निर्यातित डीज़ल इंजन1 ड्यूल ट्रैक्शन इंजन8 कन्वर्जन इंजन शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बरेका ने रिकॉर्ड 472 इलेक्ट्रिक लोको का निर्माण किया, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, आधुनिक तकनीक से लैस WAP-7 श्रेणी का है, जिसमें 6000 HP क्षमता, वातानुकूलित कैब, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, और 140 किमी/घंटा की गति क्षमता जैसे गुण समाहित हैं। यह इंजन दक्षिण पश्चिम रेलवे के कृष्णराजपुरम शेड को भेजा जा रहा है।हाल ही में मोज़ाम्बिक रेलवे द्वारा बरेका को 10 आधुनिक डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का ऑर्डर मिला है, जिनमें से 2 इंजन जून 2025 में रवाना हो चुके हैं। शेष 8 इंजनों की आपूर्ति दिसंबर 2025 तक पूर्ण की जाएगी।
