उमरिया के लोढ़ा ग्राम पहुंचे माननीय राज्यपाल, बैगा हितग्राहियों से किया संवाद

0

Oplus_16908288

Spread the love

माननीय राज्यपाल 27 फरवरी को उमरिया दौरे पर ग्राम पंचायत लोढ़ा पहुंचे जहां उमरिया हवाई पट्टी पर प्रशासनिक अमला एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। लोढ़ा आगमन पर सरपंच रेखा कुशवाहा,सचिव एवं ग्रामवासियों ने माननीय राज्यपाल जी का भव्य स्वागत किया।

राज्यपाल का स्कूली बच्चों से संवाद

लोढ़ा पहुंच कर माननीय राज्यपाल सरकारी स्कूल पहुंचे जहां छोटे बच्चों से उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की। साथ ही बच्चों को नियमित व्यायाम करने के लिए कहा।नियमित व्यायाम से होने वाले शारीरिक लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा भी की।

कला केंद्र का किया उद्घाटन

लोढ़ा में पद्मश्री जोधईया बाई की स्मृति में बने कला केंद्र का भी उद्घाटन माननीय राज्यपाल मंगू भाई पटेल के कर कमलों से संपन्न हुआ। उन्होंने महिला सरपंच श्रीमती रेखा कुशवाहा को कम बजट में बेहतर कलाकेंद्र के निर्माण और साजोसज्जा को देखते हुए बधाई दी।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के हितग्राहियों से किया संवाद

माननीय राज्यपाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व्दारा विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, भारिया, सहरिया के परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन के लिए विशेष योजनाएं प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित करने के लिए बजट में 24 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र, आवागमन मार्ग, शुद्ध पेयजल, बिजली, कृषि, उद्यानिकी, सिंचाई, आवास आदि सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, इसके साथ ही आधार कार्ड़, जाति प्रमाण पत्र, जनमन खाता की सुविधा भी दी जा रही है इस कार्य हेतु 9 विभागों के माध्यम से 11 सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है।

माननीय राज्यपाल ने कहा कि सिकल सेल अनुवांशिकी बीमारी है, बीमारी से बचने के लिए जांच तथा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। भारत सरकार व्दारा सिकेल सेल बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी व्दारा बजट का प्रावधान भी किया गया है। आपने कहा कि शादी के पूर्व कुण्डली की जांच की जगह सिकेल सेल बीमारी का मिलान किया जाना चाहिए।

कलेक्‍टर धरणेन्‍द्र कुमार जैन ने कहा कि ग्राम लोढ़ा में जन जातीय कार्य विभाग व्‍दारा विभिन्‍न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को प्रदाय किया जा रहा है जिसमें आहार अनुदान प्राप्‍त महिला मुखिया की संख्‍या 321, विद्युत कनेक्‍शन जनमन की संख्‍या 198, हर घर नल से जल की संख्‍या 198, बैगा परिवार हेतु पक्‍का आवास जन मन की संख्‍या 198 तथा जाति प्रमाण पत्र जन मन की संख्‍या 1687 है । महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 292 हितग्राहियों को, लाडली लक्ष्‍मी योजना के 292 हितग्राहियों को, लाडली बहना योजना के 724 हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है । जिला आपूर्ति विभाग अंत‍र्गत प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के 148 हितग्राहियों को, जाति प्रमाण पत्र से प्राप्‍त राशन 92 हितग्राहियों को , राशन प्राप्‍त कर रहे 1086 हितग्राहियों को , ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के 446 हितग्राहियों को, प्रधानमंत्री जन मन आवास के 198 हितग्राहियों को, मनरेगा योजना से चल रहे कार्य में 52 हितग्राहियों को, 15वां एवं 5वे वित्‍त से चल रहे कार्य में 6 हितग्राहियों को तथा कपिलधारा योजना से 86 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है ।

इस अवसर पर सांसद शहडोल संसदीय क्षेत्र हिमांद्री सिंह, विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह, विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह, आयुक्‍त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभी गुप्‍ता, पुलिस महा निरीक्षक शहडोल जोन अनुराग शर्मा, उप पुलिस महा निरीक्षक सविता सुहाने, कलेक्‍टर धरणेन्‍द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, जनप्रतिनिधि आसुतोष अग्रवाल, मिथिलेश पयासी, दीपक छत्‍तवानी, लोढ़ा सरपंच श्रीमती रेखा कुशवाहा सहित अन्‍य जन उपस्थित रहे ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed