प्रसिद्ध कृषि शिक्षाविद् एवं पूर्व डीन डॉ. (प्रो.) अतुल कुमार श्रीवास्तव यूको बैंक आधारताल शाखा द्वारा सम्मानित​

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के साथ हमारे बैंक का पुराना और गहरा नाता- बैंक शाखा प्रबंधक श्रीमती प्रज्ञा अग्रवाल

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (JNKVV) के पूर्व डीन (कृषि अभियांत्रिकी संकाय) एवं देश के जाने-माने कृषि शिक्षाविद् डॉ. (प्रो.) अतुल कुमार श्रीवास्तव को हाल ही में प्राप्त हुए प्रतिष्ठित ‘आई.एस.ए.ई. लाइफटाइम अचीवमेंट गोल्ड मेडल-2026’ (ISAE Gold Medal for Lifetime Achievement) के गौरवशाली अवसर पर यूको बैंक, आधारताल शाखा द्वारा एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

​इस गरिमामयी समारोह में बैंक की शाखा प्रबंधक श्रीमती प्रज्ञा अग्रवाल, बैंक अधिकारी व कर्मचारीगण श्री मोहित लेखवानी, श्रीमती रोशनी नागवंशी, श्री धीरज पाटिल, श्री घनश्याम, श्री रणजीत एवं श्री दीपक ने डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।​”आपकी यह उपलब्धि हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है”समारोह को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक श्रीमती प्रज्ञा अग्रवाल ने कहा कि डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव को मिला यह राष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च सम्मान उनके 41 वर्षों के अद्वितीय शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक योगदान का प्रमाण है। उन्होंने गर्व के साथ कहा, “डॉ. श्रीवास्तव न केवल हमारे बैंक के अत्यंत सम्मानित ग्राहक हैं, बल्कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के साथ हमारे बैंक का पुराना और गहरा नाता है। आप जैसे शिखर पुरुष का हमारे संस्थान से जुड़ा होना हम सभी के लिए परम सौभाग्य और गर्व की बात है।”​इस अवसर पर बैंक परिवार के सभी सदस्यों ने डॉ. श्रीवास्तव के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने यूको बैंक, आधारताल परिवार के प्रति इस स्नेह, आदर और आत्मीय सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *