जनेकृविवि में विद्यार्थियों के अध्ययन, अनुभव एवं सीख का केन्द्र समन्वित कृषि प्रणाली
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से विश्वविद्यालय जहां अनुसंधान एवं विस्तार के क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अध्ययन, अनुभव एवं सीख के लिए कई उच्च स्तरीय स्थापित इकाईयों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुदृढ़ शिक्षा भी प्रदान की जा रही है।

इन्हीं इकाईयों में से एक है, समन्वित कृषि प्रणाली, जो कि सस्य विज्ञान, जनेकृविवि में स्थापित है, इस इकाई की प्रभारी नम्रता जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि इससे किसान अपनी जमीन और उपयोग में आने वाले विभिन्न अवयवों का और उनके उत्पादों का दक्षता पूर्वक उपयोग करके न सिर्फ अच्छा उत्पादन ले सकता है, बल्कि अच्छी खासी आय भी अर्जित कर सकते हैं, और साथ ही साथ मृदा फसल और पर्यावरण को भी मजबूत सुरक्षा प्रदान कर सकता है। विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक अध्ययन के दौरान डॉ. निशा सप्रे ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की फसलों के बारे में विस्तार से बताया और फसलों से स्पर्धा करने वाले विभिन्न खरपतवारों की भी जानकारी दी।
