कोच से धुँआ निकलते ही कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता,अधिकारी पहुचे मौके पर

0
Spread the love

आज सुबह 07:35 बजे जबलपुर यार्ड स्थित आरए (RA) साइडिंग में खड़े एक रेलवे निरीक्षण कोच (संख्या WC 075077) से हल्का धुआँ निकलते हुए देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। उक्त निरीक्षण कोच आईसीएफ डिज़ाइन का पुराना कोच है, जिसे आरए/वीआईपी साइडिंग में सुरक्षित रूप से खड़ा किया गया था तथा यह यात्री एवं प्लेटफॉर्म क्षेत्र से पूर्णतः पृथक था। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का आकलन किया तथा एहतियात के तौर पर अग्निशमन टैंकरों की भी व्यवस्था की गई। रेलवे की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप लगभग 15 मिनट के भीतर धुएँ की स्थिति पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया। इस घटना से किसी यात्री, कर्मचारी अथवा रेलवे संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ तथा रेल परिचालन भी प्रभावित नहीं हुआ।

प्रारंभिक जाँच में धुआँ स्टाफ केबिन क्षेत्र से स्थानीय स्तर पर निकलता हुआ पाया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शॉर्ट सर्किट, शरारती तत्वों की संभावित संलिप्तता सहित सभी पहलुओं की गहन जाँच की जा रही है। मामले की विस्तृत जाँच हेतु वरिष्ठ अधिकारी स्तर की जाँच के आदेश दिए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *