सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने आज भोपाल स्टेशन स्थित पार्सल एवं पार्किंग सुविधाओं का किया औचक निरीक्षण

0
Spread the love

यात्रियों एवं रेल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन परिसर में उपलब्ध वाणिज्यिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने आज भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-6 की ओर स्थित पार्सल कार्यालय एवं पार्किंग परिसर का संबंधित अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान श्री कटारिया ने पार्सल कार्यालय में पार्सल बुकिंग एवं वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, अभिलेखों के संधारण तथा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। श्री कटारिया ने बुक किये गए पार्सलों को कांटे पर तुलवाकर वजन की जांच की गयी, बुक की गयी टू व्हीलर में पेट्रोल की जांच की गयी, पार्सल शेड में रखे सामानों की जांच की गयी, लीज धारकों द्वारा इनवर्ड/आउटवर्ड में लाये गए सामानों की मेनिफेस्ट के अनुसार सैंपल जांच की गयी | साथ ही पार्सल कार्यालय में बेतरतीब ढंग से रखे सामान को सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश सम्बंधित पर्यवेक्षक को दिए | उन्होंने कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।इसके उपरांत उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या-6 की ओर स्थित पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वाहन पार्किंग की उपलब्धता, यातायात प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किए जाएं।निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्टेशन परिसर में उच्च गुणवत्ता की सेवाएं उपलब्ध कराने तथा यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री नवल अग्रवाल, स्टेशन निदेशक श्री आशीष दुबे सहित संबंधित पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed