बस यात्रा हुई महंगी,मध्यप्रदेश में बसों का नया किराया तय,न्यूनतम टिकट ₹10 हुआ
मध्य प्रदेश में बसों के किराए वृद्धि किए जाने का राजपत्र हुआ जारी
मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य में मंजिली बसों के लिए नया अधिकतम यात्री किराया निर्धारित कर दिया है। नए नियमों के तहत अब सामान्य बसों का मूल किराया ₹2.00 प्रति यात्री प्रति किलोमीटर होगा, जिसमें न्यूनतम किराया ₹10.00 तय किया गया है।*विभिन्न श्रेणियों के अनुसार किराये में अधिकतम बढ़ोत्तरी इस प्रकार होगी।
▪️रात्रि बस सेवा: सामान्य किराये से 10% अधिक।▪️डीलक्स बस (नॉन ए.सी.): 25% अधिक।▪️स्लीपर बस: 40% अधिक ▪️डीलक्स बस (ए.सी.): 50% अधिक।▪️सुपर लग्जरी कोच (ए.सी.): 75% अधिक।
विशेष निर्देश के तहत डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी बसों पर कोई अतिरिक्त नाइट चार्ज नहीं लगेगा। इसके अलावा एक्सप्रेस बस सेवाओं के लिए भी यात्रियों से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
