राहुल गांधी के बयान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यालय ग्वालियर के बाहर पुतला दहन
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शनिवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया गया।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर एवं हिंदू आस्था से जुड़े विषयों पर की गई टिप्पणियाँ करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं,निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बजरंग दल के कार्यकर्ता नदी गेट,मोती तवेला पर एकत्रित हुए। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गुरुद्वारा स्थित कांग्रेस कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला,जहाँ राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों हरि सेंगर ने कहा कि भगवान श्रीराम, श्रीराम जन्मभूमि और सनातन आस्था पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी या आरोप हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा,उन्होंने राहुल गांधी से अपने बयानों पर सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग करते हुए कहा कि यदि भविष्य में भी हिंदू आस्था का अपमान किया गया तो विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जनजागरण एवं विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।मनोज रजक ने कहा कि हिंदू समाज की आस्था और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध है तथा समाज से भी धर्म और संस्कृति के सम्मान हेतु एकजुट रहने का आह्वान किया,सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता ने धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया मौके पर मनोज रजक,हरि सेंगर,रवि राज लूडेले,संजू राठौड़,दीपक माझी,नीरज उचिया,नरेंद्र यादव,भारत पाठक,लोकेश कुशवह,कृष्ण कुमार रावत,संकर शक्य,गोलू सेन,देव गोड़िया,दीपक यादव,जीतू कुशवाह,गौरव यादव,अर्जुन प्रजापति, कैलाश कादर,मनीष रजक,विकाश झा,धर्मेंद्र प्रजापति सोनू छाबड़ा,कालू तोमर,रवि रजक,कृष्णा बघेल, देवेंद्र बघेल,अमित तिवारी,हितेश रजक,बादल जोशी,तरुण माहौर,मोनू राजपूत, हिमांशु कुशवाह,बंटू रजक,सत्यम प्रजापति,अभिषेक कुशवाह,दीपेश,शिवाजी तोमर,सौरभ,जितेंद्र पाल,चिराग सोनी,सोनू कुशवाह,रहें।
