उमरिया जिला में16 जुलाई को सुबह कुछ साथियों द्वारा गाली गलौज करते हुए हथियार के साथ विद्यालय पहुंचा। विद्यालय परिसर में घुसने के बाद भी अभद्र शब्द का प्रयोग किया टीचर को धमकाते हुए

*लोकेशन उमरियास्कूल परिसर में मचा बवाल, कार्यवाही करने के संबंध में कोतवाली पुलिस को की शिकायत।*उमरिया जिले में स्थित ग्राम महरोई में संचालित डीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल एवं प्रिंसिपल आलोक राय के ऊपर राहुल बर्मन ग्राम महरोई द्वारा झूठा आरोप लगाया गया। जिसकी शिकायत मै प्रिंसिपल आलोक राय पहले दे चुका हूं। डीपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल संचालक प्रिंसिपल आलोक राय ने बताया कि 15 जुलाई देर रात शराब पीकर राहुल बर्मन द्वारा फोन लगाकर गाली-गलौज किया, मेरे द्वारा बोला गया कि सुबह बात करेंगे लेकिन वो शराब पीकर बार-बार फोन लगता रहा, और मेरे द्वारा फोन नहीं उठाया गया। इस दौरान दूसरे दिन 16 जुलाई को सुबह कुछ साथियों द्वारा गाली गलौज करते हुए हथियार के साथ विद्यालय पहुंचा। विद्यालय परिसर में घुसने के बाद भी अभद्र शब्द का प्रयोग किया टीचर को धमकाते हुए शराब के नशे में जान से मारने की धमकी भी दे डाली। जिसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उसके बाद मैंने उसे धक्का देकर परिसर के बाहर करने की कोशिश की लेकिन वही मेरा गला दबाने का प्रयास किया और अपने रखे हथियार से प्रहार करने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव किया जो बीच बचाव में आया उसे भी मारने की धमकी दी। जिस कारण से डर का माहौल बना हुआ है, इसलिए पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि उचित कार्रवाई करने की कृपा करें। जिससे भविष्य में ऐसी घटना ना हो। और जो राहुल बर्मन द्वारा मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है उसमें भी जांच की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन क्या एक्शन लेती है।
