शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक
आज कलेक्टर राघवेंद्र सिंह जी द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें कलेक्टर महोदय द्वारा सभी शालाओं में विद्यार्थियों की सुरक्षा,साफ सफाई स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया. इसके साथ ही विद्यालयों द्वारा नामांकन, मैपिंग, ट्रांजिशन लॉस, यूडाईस प्रोफाइल अपडेशन, अपार आईडी बनाना,ऑनलाइन पुस्तक वितरण,साइकिल वितरण, एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत शालाओं में वृक्षारोपण कर जानकारी अपलोड करना, गुरु पूर्णिमा का शासन के निर्देश अनुसार आयोजन, गणवेश वेरीफिकेशन, चाइल्ड ट्रैकिंग सर्वे,जल गंगा संवर्धन अंतर्गत रेनवाटर हार्वेस्टिंग,पानी की टंकी की नियमित सफाई, जर्जर भवन संबंधी समीक्षा की गई. कलेक्टर महोदय द्वारा जिन स्कूलों का अपार आईडी,नामांकन मैपिंग, यूडाईस,एक पेड़ मां के नाम एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टल एंट्री कम है, उन्हें तत्काल कार्य पूर्ण करवाने निर्देशित किया गया. उन्होंने छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, एफएलएन का सफल क्रियान्वयन, लक्ष्य अनुसार स्कूलों कीसतत मॉनिटरिंग, डेली डायरी, कालखंड अनुसार अध्यापन सुनिश्चित करने कहा . बैठक में निर्माण कार्य एवं जर्जर भवन संबंधित चर्चा की गई. विद्यालय भवन की नियमित सफाई कराई जाए,जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों में कक्षायें न लगाई उन्हें गिराने की तत्काल कार्रवाही पूर्ण कराई जाए.जिलास्तरीय समीक्षा बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे, डीपीसी योगेश शर्मा सहित समस्त एपीसी, जिला प्रोग्रामर, उपयंत्री, बीईओ, बीआरसी पीएमश्री विद्यालयों एवं सांदीपनी विद्यालयों के प्राचार्य भी उपस्थित रहे.
