सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे में आगामी 5 जून तक चलाया जा रहा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान
भारतीय रेल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस 2026” अभियान के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल के तीनों मण्डलों जबलपुर, कोटा एवं भोपाल में 15 मई से 5 जून 2026 तक विभिन्न पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की *थीम “जलवायु परिवर्तन — धरती माँ की चुनौतियाँ” (Climate Change – Focusing on the challenges posed by Mother Earth)* है। अभियान के अंतर्गत स्वच्छ स्टेशन, प्लास्टिक प्रदूषण में कमी, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। *जबलपुर मण्डल:-* मण्डल में अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों जबलपुर, कटनी, नई कटनी जंक्शन, सतना, रीवा, दमोह एवं पिपरिया में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में *केंद्रीय चिकित्सालय, जबलपुर* में स्वच्छता अभियान एवं कचरा पृथक्करण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान चिकित्सालय परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छता कर्मियों को नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुरूप रंग-कोडित डस्टबिन (गीला एवं सूखा कचरा) के सही उपयोग एवं कचरे के वैज्ञानिक पृथक्करण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।*भोपाल मण्डल:-* मण्डल में अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों एवं रेल संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से संबंधित विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा हैं।इसी क्रम में *इटारसी स्टेशन* पर विशेष सघन स्वच्छता अभियान चलाकर सभी प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, ट्रैक्स, यार्ड, वाटर बूथ एवं नालियों की व्यापक सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाना रहा। इसी प्रकार *बीना स्टेशन* पर अभियान के दौरान प्लेटफॉर्मों, पैदल पुलों, ट्रैक्स, यार्ड, वाटर बूथ एवं नालियों की साफ-सफाई कर स्वच्छ रेल परिसर का संदेश दिया गया। *डीजल लोको शेड इटारसी* में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े के अंतर्गत शेड की सांस्कृतिक समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया गया। *उप मंडलीय रेल चिकित्सालय बीना एवं बीना रनिंग रूम* में भी पर्यावरण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही दौरान वेंडरों एवं रेल कर्मचारियों को भी माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण को कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।*कोटा मण्डल:-* मंडल में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्युत लोको शेड, तुगलकाबाद (दिल्ली) एवं कोटा रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। *कोटा रेलवे स्टेशन* पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, कोटा मंडल द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर के सदस्यों ने नाटक के माध्यम से यात्रियों को पॉलीथिन के उपयोग से बचने एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। इसी प्रकार *विद्युत लोको शेड, तुगलकाबाद* में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रथम कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों के बच्चों द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें लगभग 50 कर्मचारी सम्मिलित हुए। नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। द्वितीय कार्यक्रम के अंतर्गत शेड परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 30 कर्मचारियों ने सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेल पर विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “Climate Change – Focusing on the Challenges Posed by Mother Earth” के अंतर्गत पृथ्वी के समक्ष उपस्थित पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति सतत रूप से प्रतिबद्ध है तथा अभियान अवधि में विभिन्न जन-जागरूकता एवं हरित पहल कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेल पर इस अभियान का समापन 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन किया जाएगा।
