राजेश कुमार मिश्रा उप महाप्रबंधक, इफको हुए सेवानिवृत,राज्य के कई जिलों में दी अपनी सेवाएं
श्री राजेश कुमार मिश्रा उप महाप्रबंधक इफको जबलपुर लगभग 38 वर्ष की सेवा उपरांत दिनांक 31 मई 2026 को सेवानिवृत हो गए हैं। श्री मिश्रा ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर अंतर्गत कृषि महाविद्यालय रीवा कॉलेज 1989 में एग्रोनॉमी विषय में स्नातकोत्तर उपाधि अर्जित की। सन 1989 में भारत की सबसे बड़ी एवं प्रतिष्ठित उर्वरक निर्माता संस्था इफको में कृषि स्नातक प्रशिक्षु के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ की एवं राज्य के कई जिलों में अपनी सेवाएं देते हुए उप महाप्रबंधक (विपणन) के पद तक का सफर पूर्ण किया।
