अखिल भारतीय भाटिया सम्मेलन बना भाटिया समाज का महाकुंभ

0
Spread the love

देशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों का जयपुर में हुआ भव्य स्वागत

संस्कारधानी जबलपुर मध्य प्रदेश से पहुंचे समाज सेवी संजय भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों का जयपुर में भव्य स्वागतकिया गया आदर्शनगर राजा पार्क स्थित भाटिया भवन में आयोजित अखिल भारतीय भाटिया सम्मेलन भाटिया समाज के लिए एक महाकुंभ के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भाटिया बिरादरी जयपुर के नेतृत्व एवं भाटिया युवा भाटिया सूत्र श्रीनाथ द्वारा के सहयोग से किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. मंगला पुरंदरे एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुरलीधर भाटिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में श्रीमती ईश्वरी भाटिया, निर्दलीय पार्षद प्रतिनिधि, भाजपा से जुड़े समाजसेवी, तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दोपहर तीन बजे अद्वैत हॉल सभागार में भगवान श्रीनाथजी एवं भाटिया कुलदेवी कोलारियामाता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।सम्मेलन की व्यवस्थाओं में यश भाटिया, राजेश भाटिया अलवर, आनंद भाटिया जैसलमेर, श्री मुरलीधर भाटिया एवं श्री सी.के. भाटिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुबह 7 बजे से ही लगभग 46 जिलों से आने वाले भाटिया भाई-बहनों के पंजीकरण, स्वागत एवं आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली गई।भाटिया भवन के मुख्य द्वार पर विशेष स्वागत काउंटर बनाए गए, जहां बाहर से आए अतिथियों का श्रीनाथजी का उपरणा पहनाकर, आई-कार्ड प्रदान कर एवं नारों के साथ गरिमामय स्वागत किया गया। सम्मेलन में मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश एवं नई दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।आगंतुकों के ठहरने एवं कक्ष आवंटन की व्यवस्था श्री मुरलीधर भाटिया के नेतृत्व में श्री दीपक भाटिया (कोटा) एवं राजेश कुमार भाटिया, हरीश भाटिया जैसलमेर,संजय भाटिया जबलपुर ,दिलीप भाटिया इंदौर द्वारा सफलतापूर्वक संभाली गई। सम्मेलन के दौरान समाज में एकता, संगठन एवं पारस्परिक सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।”भाटिया इतिहास एवं उनके योगदान” पर शोध कर डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित होने वाली प्रोफेसर डॉ. मंगला पुरंदरे का स्वागत भाटिया बिरादरी (डेरावल) जयपुर के अध्यक्ष अजय राय गांधी भाटिया द्वारा, अजय गांधी भाटिया का श्री मुरलीधर भाटिया द्वारा, शम्मी जी भाटिया मुंबई का उप प्रधान श्री नितिन भाटिया, श्रीमती ईश्वरी भाटिया जैसलमेर का स्वागत श्रीमती नीरू भाटिया द्वारा किया गया। श्री नाथ जी का उपरणा पहनाकर एवं भाटिया सम्मेलन का फोल्डर भेंट किया गया।प्रथम सत्र में सम्मेलन के संयोजक श्री सी. के. भाटिया द्वारा सम्मेलन की आवश्यकता क्यों ? के साथ-साथ इस हेतु बुलाई गई मीटिंगों एवं कार्यवाही का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात श्री भाटिया बिरादरी ने भाटिया सूत्र के सहयोग से इसका जिम्मा लेने के लिये मीटिंग में सभी सदस्यों ने बड़ा समाज होने के नाते श्री अजय भाटिया राय गांधी से समाज का यह चौथा सम्मेलन करवाने का निवेदन किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और आज वह हम यहाँ अर्बन हॉल में 50 से अधिक शहरों के 200 बन्धुओं के साथ यह सम्मेलन किया गया उन्होंने इसके बाद भाटिया सूत्र श्री नाथ द्वारा के संयोजक श्री मुरलीधर भाटिया से तीनों सम्मेलनों पर प्रकाश डालने के लिए मंच पर आमंत्रित किया। श्री मुरलीधर भाटिया द्वारा अपनी तीस वर्षों की भाटिया कुल से भाटिया सूत्र एवं श्री नाथ द्वारा एवं मथुरा में सम्पन्न सम्मेलनों से भाटिया समाज के सभी क्षेत्रीय स्थलों पर बसने वाले भाटियों के एक माला में बंधने की जानकारी दी। आज डेरावल, पंजाबी, कच्छी, हरियाणवी, यूपी, एम.पी., मुंबई, दिल्ली, गुजरात, काठियावाड़, महाराष्ट्र, वे, सिंधी, हलाइ, ठठाइ, नवगाम पच्चीस गाम भाटिया, बहावलपुरी, एक ही मंच पर समस्त भाटिया एकत्र हुए थे समाज सेवी संजय भाटिया जी ने अखिल भारतीय भाटिया सम्मेलन के समस्त सदस्यों एवं भाटिया भवन के समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *