कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए है पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग

0
Spread the love

पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान अंतर्गत भाजपा जबलपुर ग्रामीण का दो दिवसीय वर्ग प्रारम्भ

पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान अंतर्गत भाजपा जबलपुर जिला ग्रामीण का दो दिवसीय वर्ग का प्रारम्भ कृष्णनम रिसोर्ट पाटन बायपास के समीपकिया गया। वर्ग के प्रथम दिवस 7 सत्र आयोजित किये गए जिसमे विषय वक्ताओ ने ग्रामीण जिले के अपेक्षित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण हेतु पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत हर स्तर पर वर्ग आयोजित किये जा रहे है। मप्र के सभी मंडलो के प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न होने के पश्चात जिलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये जा रहे है जिसमे जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यों के साथ ही अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्त्ता शामिल हो रहे है इसी तारतम्य में भाजपा जिला ग्रामीण का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया।वर्ग को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की विचारशीलता, क्षमता और समर्पण से ही मजबूत होता है। एक सशक्त कार्यकर्ता ही पार्टी संगठन को सशक्त बनाने का मूल आधार है। संगठन कार्यकर्ताओं के व्यक्तिव निर्माण के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करता है। पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण से खुद को निखारने और संगठन के कार्यों के साथ सरकार के कार्यों से जनता को अवगत कराएं।वक्ताओ ने कहा यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को न केवल पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएगा, बल्कि उन्हें संगठन के कार्यों और नीतियों के प्रति भी और अधिक जागरूक बनाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्षम और योग्य बनाना हमारे प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता को भी उभारने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी के संगठनात्मक लक्ष्यों को प्रभावी तरीके से लागू कर सकें। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता न केवल संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे, बल्कि वे जनता के बीच भाजपा के दृष्टिकोण और कार्यों को फैलाने में भी सक्षम होंगे।ग्रामीण जिले के प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस पार्टी द्वारा तय विषयों पर सत्र आयोजित किये गए।उद्घाटन सत्र में भारतमाता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष सांसद श्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री नीरज सिंह, श्री संतोष बरकड़े, श्रीमती मनीषा सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रानू तिवारी, पूर्व विधायक श्रीमती नंदनी मरावी ने दीप प्रज्वलन्न किया।वर्ग का शुभारम्भ वन्दे मातरम गायन के साथ हुआ।उद्घाटन सत्र के उपरांत अतिथियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।वर्ग की प्रस्तवाना ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल ने रखी।प्रथम दिवस के सत्रों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक, तीर्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री विनोद गोंटिया, मप्र अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष श्री कैलाश जाटव, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे, पूर्व महापौर कटनी श्री शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष सिवनी सुश्री मौसम बिसेन ने सम्बोधित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *