प्री-मानसून दिखाएगा खेल 28, 29 और 30 अप्रैल को होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

0
Spread the love

प्री-मानसून के सीज़न के देश में दस्तक देने के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम में बदलाव से कई राज्यों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मानसून के 2025 सीज़न के दौरान देशभर में शानदार बारिश देखने को मिली थी, जिसकी वजह से एक्सपर्ट्स ने 2026 में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। हालांकि कुछ दिन पहले आई रिपोर्ट के अनुसार इस साल बारिश पर अल-नीनो का प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून खेल दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में 28, 29 और 30 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तरपश्चिम भारत:

उत्तरपश्चिम भारत में प्री-मानसून खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 28, 29 और 30 अप्रैल को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पूर्वी और मध्य भारत:

पूर्वी और मध्य भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अप्रैल को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में कई जगह भारी बारिश तो कई जगह हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

दक्षिण भारत:

दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, माहे यनम, कराईकल और रायलसीमा में 28, 29 और 30 अप्रैल को जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

उत्तरीपूर्व भारत:

उत्तरीपूर्व भारत में प्री-मानसून खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 28, 29 और 30 अप्रैल को असम, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में तेज़ बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।

पश्चिम भारत:

पश्चिम भारत में भी बदले हुए मौसम का असर दिखेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 28, 29 और 30 अप्रैल को महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर और भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने और धूल भरी आंधी चलने का भी अलर्ट है

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *