जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया आशीर्वाद

0
Spread the love

पदम विभूषण तुलसीपीठाधिश्वर परमपूज्य जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने साकेत वाटिका गौरीघाट में महाराज जी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि समरसता सेवा संगठन के तत्वाधान में श्रीराम का आयोजन अवधपुरी गौरीघाट में किया गया है।

पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी के मुखार बिन्द से विगत 5 अप्रैल से प्रारम्भ हुई श्रीराम कथा का बुधवार को चतुर्थ दिवस था, चुंकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को कथा में शामिल होना था परन्तु कार्यक्रम में परिवर्तन के कारण मुख्यमंत्री जी महाराज जी से भेंट करने उनके विश्राम स्थल पर पहुंचे।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साकेत वाटिका आगमन पर समरसता सेवा संगठन द्वारा उनकी आगवनी एवं भव्य स्वागत किया गया, साथ ही संगठन के सदस्यों ने समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन की अगुवाई एवं डॉ जितेंद्र जामदार, पं रोहित दुबे, अखिल मिश्रा, गुलशन मखीजा, धीरज अग्रवाल की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया।इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री नीरज सिंह, श्री अभिलाष पांडे, श्री संतोष बरकड़े ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *