डीन डॉ. जयंत भट्ट हुए सेवानिवृत्त, कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने दी बधाई
अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट के सेवानिवृत्ति के अवसर पर अभिनंदन समारोह का आयोजन कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य में एवं अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया। डॉ. जयंत भट्ट अपनी 39 वर्ष की गौरवशाली सेवा पूर्ण कर 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने डॉ. भट्ट को साल श्रीफल, गुलदस्ता, मोमेन्टों एवं रोली का टीका लगाकर स्वागत सम्मान किया और उनके गौरवपूर्ण कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की। इस दौरान डॉ. जयंत भट्ट ने कृषि महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों के सहयोग के लिये आभार जताया, और प्रशंसा की।
गौरतलब है कि डॉ. जयंत भट्ट अपनी सेवाएं सन् 1987 में जनेकृविवि में देनी शुरू की थी। डॉ. मट्ट शिक्षण, अनुसंधान एवं कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के डीन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई और छात्रों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बड़ी तत्परता से किया है। आप कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के एकेडमिक इंचार्ज सहित कॉलेज के अति महत्वपूर्ण कार्यों के दायित्व संपादित किये हैं। आपने विश्वविद्यालय की कई समतियों के सदस्य एवं अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किए हैं। आपके 70 शोध पत्र, 5 बुस्तकें एवं कई तकनीकी बुलेटिन आदि साहित्य प्रकाशित हो चुके हैं। आपको राष्ट्रीय शोध आधारित दो पुरूस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही 20 रेडियो टॉक एवं 2 टीवी टॉक भी डॉ. जयंत भट्ट द्वारा किए गए हैं। आपके मार्गदर्शन में एमएससी के 23 और पीएचडी के 6 विद्यार्थियों ने शोध कार्य संपन्न किए हैं।
विदाई समारोह के अवसर पर अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बार्च, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी. के. कौतु, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. टी.आर.शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, नवनियुक्त डीन डॉ. अल्पना सिंह, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, उप लेखानियंत्रक डॉ. अजय खरे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, डॉ. आनंद विश्वकर्मा सहित विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने फूल गुलदस्ता देकर, स्वागत सम्मान कर बधाई दी, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की।
