भारतीय पत्रकार संघ ग्वालियर के नेतृत्व का दायित्व मनोज वर्मा को सौंपा गया
भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति संगठन के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। दायित्व मिलने के बाद मनोज वर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर गतिविधियों को गति देने, सक्रिय पत्रकारों—विशेषकर साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक प्रकाशनों से जुड़े साथियों—के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने और समन्वय को मजबूत करने पर फोकस रहेगा।
संक्षिप्त प्रतिक्रिया में उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाएगा, ताकि जिला स्तर पर पत्रकारों की आवाज को प्रभावी मंच मिल सके और संगठनात्मक सक्रियता को मजबूती दी जा सके।
- चंद्रकांत सी पूजारी की एक रिपोर्ट
