ट्रम्प रूके… ईरान बोला – हमारी वजह से झुके!

0
Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी कि अब 5 दिन तक ईरान के पॉवर प्लांट्स और बुनियादी ढांचों को निशाना नहीं बनाया जाएगा ट्रम्प का दावा है कि अमेरिका-ईरान के बीच हुई बातचीत सकारात्मक रही। उधर, ईरान की फार्स न्यूज ने सूत्रों के हवाले से ट्रम्प के उक्त दावों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ कोई सीधा या परोक्ष सम्पर्क नहीं है, भले ही ट्रम्प ने हाल ही में तेहरान के साथ ‘सार्थक’ बातचीत के बारे में बयान दिया फार्स न्यूज ने बताया कि ट्रम्प ने ईरान के पॉवर प्लांट को निशाना बनाने के अपने इरादे से कदम पीछे खींच लिए, क्योंकि ईरान ने भी चेतावनी दे दी थी कि वह इसका जवाब पूरे पश्चिम एरिया में पॉवर प्लांट को निशाना बनाकर देगा। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के साथ दिए गए शांति के संकेत के बाद बाजार की बल्ले-बल्ले होने की खबरें भी आ रहीं। ट्रम्प के उक्त ऐलान के साथ ही गिफ्ट निफ्टी में बंपर उछाल आया। यह करीब 5.15 बजे 836 अंक यानी 3.72 फीसदी उछलकर 23301 पर पहुंच गया। हालांकि यह खबर भारतीय शेयर बाजारों के बंद होने के बाद आई, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसका असर कल सुबह बाजार खुलते ही देखने को मिल सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *