अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही, ओवरलोड गिट्टी परिवहन करते हाइवा वाहन जप्त डिंडौरी :

0
Spread the love

जिला डिंडोरी खेमचरण वर्मे की रिपोर्ट 8103275220 : 24 फरवरी, 2026 कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 24.02.2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम शहपुरा, तहसील एवं थाना शहपुरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ओवरलोड गिट्टी परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन क्रमांक MP20WZ0992 को पकड़ा गया। वाहन चालक श्री दीपांशु दुबे, पिता श्री महेंद्र कुमार दुबे, निवासी करौंदी, तहसील शहपुरा, जिला डिण्डोरी द्वारा ओवरलोड गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था।उक्त वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना शहपुरा में खड़ा कराया गया है। वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगामी विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण को न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed