वहीं डिंडौरी और बजाग टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीमों को क्रमशः ₹21,000, ₹11,000, ₹5,100 एवं ₹1,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
जिला डिंडोरी खेमचरण वर्मे की रिपोर्ट 8103275220🔸डिंडौरी : जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न====== भारत शासन की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना अंतर्गत पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन हेतु आज 22 फरवरी 2026 को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रयपुरा में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं से विजेता टीमें जिला स्तर पर पहुंचीं, जहां खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।आज खेले गए मुकाबलों में करंजिया टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान पर अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। वहीं डिंडौरी और बजाग टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता टीमों को क्रमशः ₹21,000, ₹11,000, ₹5,100 एवं ₹1,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पारंपरिक खेल कबड्डी को बढ़ावा मिला।
