प्रेम,करुणा और आशीर्वाद लुटाती हुई निकली मां दुर्गा, काली
पुरातन काल से भारतवासी मां जगत जननी दुर्गा काली का पर्व 10 दिनों तक पूर्ण आस्था हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव से मानते चले आ रहे हैं इसी तारतम्य में जबलपुर की उपनगरी कांचघर का दशहरा लगभग 39 वर्षों से मां की अगवानी करता चला आ रहा है इस हेतु कांच घर दशहरा चल समारोह समिति 2025 का यह भव्य,आकर्षक दशहरा चल समारोह जीसीएफ स्टेट राम मंदिर से रात 8:00 बजे सबसे पहले भगवान राम का अयोध्या आगमन की खुशी में उनकी पूजा राम मंदिर में पूजा अर्चना कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लखन घनघोरिया जी के द्वारा किया गया इसके पश्चात चल समारोह में लगी प्रतिमाओं का फूल,मालाओं एवं श्रीफल भेंट कर शुरुआत की गई इस अवसर पर सबसे पहले चल रही मां के भाव में नन्ही नन्ही बालिकाओं का डांडिया नृत्य जनमानस को भाव विभोर कर रहा था पीछे गिरजा शंकर रामलीला, घमापुर के राम रावण का संजीव संवाद चित्रण भी श्रद्धालुओं के उत्सुकता का केंद्र था साथ साथ चल रही दुल दुल घोड़ी नृत्य ,मौर नृत्य,के साथ मां के शेरों की गर्जना के साथ निराले शेरों का नृत्य आलौकिक शोभायमान हो रहा था तत्पश्चात एक से एक अद्भुत छटा बिखेरते हुए तरह-तरह के वाद्य यंत्रों ,ध्वनि , संगीत यंत्रों एवं आकर्षक आतिशबाजी की अविरल धारा के साथ मां दुर्गा काली की सुंदर झाकिया मानो अपना सारा प्रेम ,करुणा ,आशीर्वाद लूटा कर उपस्थित लाखों लाख भक्तजनों का मन आस्था से सैलाब से युक्त कर रही थी।इस ऐतिहासिक चल समारोह में कांच घर दशहरा चल समारोह समिति 2025 के सरमन रजक, एडवोकेट सुधीर शर्मा, डॉ रमाकांत रावत, मुरली धर राव, मुन्ना ठाकुर,अतुल गुप्ता, भरत मंगलानी,दीपक ठाकुर, कल्लन गुप्ता, संजय साहू, संजू भोजक,गुड्डू झा, मनोज चौरसिया, संतोष शर्मा,विक्की विश्वकर्मा, गिरीश भाई, जालम सिंह, निक्की बेन, रज्जू रजक,राजेश पराग, शरण चौहटेल, दिलीप रैकवार, नारायण रजक, राजेश बचवानी, सुनील तिवारी, अनुराग सिंह ठाकुर, मुकुल यादव, परीक्षित भाई,गोपी प्रजापति, अखिल गुप्ता, शक्ति दहिया, राहुल श्रीवास, रूपेश चौरसिया, भगत श्रीवास, राजेश कोल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
