केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को पर्यावरण चेतना व सामुदायिक भावना बढ़ाने हुआ आयोजन

0
Spread the love

केंद्रीय विद्यालय में पुस्तकोपहार महोत्सव मनाया गया

उमरिया | जिला मुख्यालय स्थित केंद्रीय विद्यालय में गुरूवार को पुस्तकोपहार महोत्सव मनाया गया। इस दौरान पर्यावरण व सामुदायिक भावना को विकसित करने गतिविधियां संचालित हुईं। कार्यक्रम में वार्षिक परिणाम घोषित किए गए। प्राचार्य बिबियाना एक्का द्वारा छात्रों को उत्तम भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इसके उपरांत पुस्तक उपहार दिवस मनाया गया।जिसमें छात्रों ने पर्यावरण की रक्षा, ज्ञान साझाकरण और जरूरतमंद छात्रों की सहायता को बढ़ावा देने के साधन के रूप में पुस्तकें दान करने जैसे नेक कार्य को सम्पन्न किया। उन्होंने उनके प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला और इस पहल में उत्कृष्ट योगदान के लिए छात्रों को सराहा। उन्होंने कहा की अभियान से पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ सामुदायिक भागीदारी की संस्कृति को भी बढ़ावा मिला। कार्यक्रम में लाइब्रेरियन राजेश पांडे, शिक्षकगण, स्कूली छात्रों के साथ अभिभावक शामिल हुए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed