माँ ज्वाला के प्राकट्योत्सव के साथ अंग्रेजी नव वर्ष के आगमन पर, मां ज्वाला उचेहरा धाम में हुए विशेष आयोजन, उमड़ा जनसैलाब

0

Oplus_16908288

Spread the love

रिपोर्टर हुकुम सिंह

उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्रांतर्गत स्थित मां ज्वाला उचेहरा धाम में विराजी मां ज्वाला के प्राकट्योत्सव पर विशेष पूजा अर्चना कर मां ज्वाला को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। आज अंग्रेजी नव वर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में आसपास सहित दूर दराज के श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला उचेहरा धाम पहुंचकर मां ज्वाला की विशेष पूजा अर्चना की साथ ही भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। आज का दिन सभी श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है। सुबह 9:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना प्रारंभ हो गया था।

हजारों की तादात में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला उचेहरा धाम के दर्शन कर मां ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर भजन संध्या के साथ ही देवी गीतों एवं नृत्यों की भी प्रस्तुति दी गई। जिसका सभी उपस्थित भक्तों ने आनंद लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed