शहडोल जोन ADGP डीसी सागर जी का हुआ स्थानांतरण, शहडोल की कमान अनुराग शर्मा जी के हाथ

मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा बदलाव 21 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला,
भोपाल-मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात बड़ी संख्या में IAS और IPS अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। प्रदेश के 7 जिलों के कलेक्टर समेत कुल 26 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है, साथ ही 7 जिलों के SP समेत कुल 21 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. बीजा मंडल मंदिर-मस्जिद विवाद के बाद विदिशा कलेक्टर को भी हटा दिया गया है।
7 जिलों के बदले कलेक्टरमध्य प्रदेश में देर रात 7 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।इनमें विदिशा, शहडोल, मंडला, राजगढ़, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और नीमच जिले शामिल हैं। इन सभी जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति हुई है। 7 जिलों के कलेक्टर समेत 26 IAS अफसरों का तबादला हुआ है। विदिशा में बीजा मंडल मंदिर-मस्जिद विवाद के बाद विदिशा कलेक्टर बुददेश कुमार को मंत्रालय भेजा गया है।