जनेकृविवि के कृषि अभियांत्रिकी कॉलेज में 3 दिवसीय खेल दिवस का आयोजन
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति की प्रेरणा से व भारत सरकार द्वारा देश भर में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए 28 अगस्त से 30 अगस्त तक विभिन्न प्रकार के खेल संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में जनेकृविवि के अंतर्गत आने वाले कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर में भी 3 दिवसीय खेल दिवस का आयोजन अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय, डॉ. सुशील कुमार प्यासी के मुख्यआथ्यि में किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ और खेल के प्रति अपना प्रेम दिखाते हुए भाग किया। मुख्यअतिथि अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय, डॉ. सुशील कुमार प्यासी ने इस पूरे कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई, और विद्यार्थियों को खेल से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।महाविद्यालय के खेल प्रभारी तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रत्नेश नारायण श्रीवास्तव ने इस पूरे कार्यक्रम को प्रभावी तरह से सम्पन्न कराया तथा तीनों दिन पूरी मेहनत और लगन से विद्यार्थियों को खेल के प्रति अनुशासन, आपसी सद्भावना, छात्र जीवन में खेलो की महत्वपूर्णता को समझाया। इसके साथ ही, महाविद्यालय के इंजी. यज्ञेश नारायण श्रीवास्तव ने पूरे तीन दिन छात्रों के साथ रहकर उनका मनोबल बढ़ाया और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में सहभागिता की।इस दौरान खेल संबंधी कार्यक्रमों में पहले दिन सदी के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि दी गई। दूसरे दिन 29 अगस्त को एक घंटा खेल के मैदान में इस ध्येय वाक्य के साथ विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित हुए, जिसमे छात्रों व फैकल्टी ने वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, पिट्टू इत्यादि खेलों में भाग लिया और विभिन्न 29 चेलेंजस को लेते हुए रील बनाकर fitindia #nssjnkvv# आदि को टैग करते हुये रील अपलोड की। तीसरे दिन संडे ऑन साइकिल के अंतर्गत साईकिल रैली में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
