जनेकृविवि में सायबर सुरक्षा कार्यशाला संपन्न,एएसपी जितेन्द्र सिंह ने सायबर अपराध से निपटने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से कृषि महाविद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में सायबर सुरक्षा अभियान के तहत सेफ क्लिक 2.0 “सुरक्षित क्लिक सुरक्षित जीवन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह के मुख्यआतिथ्य और अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. अल्पना सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान एएसपी श्री जितेन्द्र सिंह ने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और पासवर्ड कभी साक्षा न करने, डिजिटल अरेस्ट पूरी तरह धोखा सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त किए और सभागार में उपस्थित सभी लोगों को पॉवर प्वाइंट के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। आपने कहा कि लालच, भय और अज्ञान इन्ही तीनों बिंदुओं के कारण डिजिटल अपराध का शिकार लोग बन रहे हैं इससे सावधान होंने की आवश्यकता है। एएसपी श्री सिंह ने सभी श्रोताओं के जिज्ञासाओं के प्रश्नों के बडी सरलता से निराकरण किया।इस अवसर पर अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बारचे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. अनुभा उपाध्याय, डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी, डॉ. एच.के. राय, डॉ. बी.एस. द्विवेदी, डॉ. अमित झा, सीएसपी ज्ञानेश्वरी, अधारताल थाना प्रभारी श्री विपिन ताम्रकार, डॉ. आर.एस.शर्मा, डॉ. सुब्रता शर्मा सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
