जनेकृविवि के संचालक अनुसंधान सेवाएं का प्रभार डॉ. ए.के. जैन को सौंपा गया

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर डॉ. अश्वनी कुमार जैन, प्राध्यापक पौध रोग विज्ञान को जनेकृविवि के संचालक अनुसंधान सेवाएं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. जैन 40 वर्षों के अनुसंधान, शिक्षण एवं विस्तार के अनुभव के साथ पौध रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पदो में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. जैन पूर्व में कृषि महाविद्यालय, रीवा में 17 वर्षों तक आहरण एवं संवितरण अधिकारी एवं परीक्षा प्रभारी के रूप में 5 वर्षों तक रहे, साथ ही अखिल भारतीय लघुधान्य विकास परियोजना प्रभारी के रूप में 10 वर्षों तक कार्य किया। लघुधान्य फसलों कोदो-कुटकी की 14, जौ की एक एवं आम की एक किस्म के विकास एवं राज्य तथा केन्द्र स्तर पर विमोचित करने में आपका उत्कृष्ट योगदान रहा। अनुसंधान के क्षेत्र में आपने 5 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को बखूबी संभाला है। आप 20 पीजी एवं पीएचडी छात्रों के प्रमुख सलाहकार रहे। इसके अलावा आपने 110 से ज्यादा रिसर्च पेपर एवं 80 से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार, कॉन्फ्रेस में भाग लेकर रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये हैं। आपके द्वारा 12 पुस्तकें, 16 पुस्तक अध्याय एवं 50 से अधिक लेख प्रकाशित किए जा चुके हैं। आपकों भारत की अति महत्वपूर्ण इंडियन फाइटोपैथोलॉजिकल सोसायटी, नई दिल्ली एवं प्लांट साइंस एकेडमी द्वारा फैलो के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बार्चे, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी.आर.शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, उप लेखानियंत्रक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अजय खरे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डॉ. अल्पना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, तकनीकी अधिकारी इंजी. शरद जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम.शर्मा सहित विश्वविद्यालय के प्रध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी सहित अन्य ने बधाई प्रेषित की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *