जनेकृविवि में 8 अप्रैल को होगा कृषि मंथन कार्यकम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

0
Spread the love

किसान कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में नीति से सूद्धि की ओर किसानों के लिए प्रौद्योगिकी, कौशल और बाजार की जानकारी का एकत्रीकरण विषय पर राज्य स्तरीय विचार-विमर्श कार्यशाला का आयोजन 8 अप्रैल को माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यआतिथ्य एवं माननीय केबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना, माननीय केबिनेट मंत्री राकेश सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मााननीय कुलपति जनेकृ‌विवि डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर और कुलपति ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम करने और कार्यक्रम को सफल बनाने संबंधी उचित दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और कुलपति डॉ. मिश्रा ने विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस कार्यकम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों के लिए प्रौद्योगिकी, कौशल और बाजार संबंधी जानकारी को एकत्रित करना हैं। ताकि कृषि का रोडमेप बनाया जा सके और किसानों को नई-नई तकनीकों की जानकारी सुगमता से प्राप्त हो सके। पूरे कार्यक्रम में 4 तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। जिसमें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस कार्यशाला में प्रगतिशील किसान, स्टार्टअप और उद्यमी, शोधार्थी, वैज्ञानिक, एनजीओ आदि शामिल होंगे।

बैठक में अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ अतुल श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बार्च, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ जी. के. कौतु, संचालक विस्तार सेवाये डॉ. टी. आर. शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, उप लेखानियंत्रक डॉ. अजय खरे, डीन डॉ. अल्पना सिंह एवं सेवानिवृत्त डीन डॉ जयंत भट्ट, डॉ. मोनी थॉमस, डॉ. बी. के. दीक्षित, इंजी. एस. के. जैन, कृषि उपसंचालक डॉ. एस. के. निगम सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *