रानी कमलापति तक जाने वाले यात्रियों को मिली राहत, पमरे ने जनशताब्दी ट्रेन में लगाए अतिरिक्त कोच
जनशताब्दी एक्सप्रेस में चार दिनों के लिए द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगेगा
रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व के दौरान बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को सुगम बनाने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से संचालित रानी कमलापति–मदनमहल–रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस में चार दिनों के लिए अतिरिक्त द्वितीय चेयरकार श्रेणी का कोच लगाया जाएगा। अतिरिक्त कोच के जुड़ने से यात्रियों के लिए 102 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में भी सुविधा होगी। रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेल प्रशासन का यह निर्णय यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधा एवं राहत प्रदान करेगा। 1) गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन से दिनांक 25.08.2026 से 28.08.2026 तक 01 द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा। 2) गाड़ी संख्या 12062 मदनमहल-रानी कमलापति जनशताब्दी ट्रेन में प्रारंभिक स्टेशन मदन महल स्टेशन से दिनांक 26.08.2026 से 29.08.2026 तक 01 द्वितीय चेयरकार श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा।
